PC: amarujala
दुनिया में हम कहीं भी जाए सभी देशों में अभिवादन करने के अलग अलग तरीके होते हैं। ये किसी का एक दूसरे को सम्मान देने का तरीका होता है। अभिवादन करने के अलग अलग जेस्चर होते हैं जिस तरह भारतीय नमस्ते के माध्यम से अभिवादन करते हैं तो कुछ लोग हाथ मिला कर तो कुछ सिर झुका कर अभिवादन करते हैं। अभिवादन के कई तरीके हैं, लेकिन सऊदी अरब या खाड़ी देशों में अभिवादन करने का दुनिया में सबसे अनोखा तरीका है।
सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में जब एक दूसरे से लोग मिलते हैं, तो आपस में नाक रगड़ते हैं। इन देशों में अरबपति और खरबपति शेख भी आपस में नाक टकराते हैं। लेकिन भला वो ऐसा क्यों करते हैं, इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
खाड़ी अरब संस्कृतियों में आपस में नाक रगड़ना, जिसे खश्म-मख या नाक चूमना भी कहा जाता है, अभिवादन करने का यह पारंपरिक तरीका है। यह सम्मान, मित्रता, स्नेह दिखाता है।
ये परंपरा वर्षों से चलती आ रही है। कई बार वे नाक को हलके से छूते हैं और कई बार अपनी छाती पर भी हाथ रखा जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इनुइट और स्कैंडिनेवियाई लोग भी ऐसी परंपरा का पालन करते हैं। इसमें नाक रगड़ने से लेकर चुंबन तक की कई क्रियाएं शामिल होती हैं, लेकिन इनमें नाक को छूना जरूरी होता है।
You may also like

Cobra Snake: 16 फीट लंबा किंग कोबरा निगल रहा था छोटा सांप, घर के मालिक ने देखा तो लगा दी कुंडी, फिर क्या हुआ?

Bigg Boss 19 Live: अमल का अब नाम भी लेने से परहेज कर रहीं तान्या, नीलम बोलीं- मुझे छोटी कुनिका बना दिया

ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन, नोएडा के लाल ने 32 की उम्र में अमेरिका में ली अंतिम सांस

युवाओं को ज्ञान और डिजिटल उपकरणों से सशक्त बनाना सतत भविष्य की कुंजीः डॉ. जितेन्द्र सिंह

चुनावी फर्जीवाड़े के खिलाफ 8 नवंबर को सभी राज्यों में होंगे कार्यक्रम : वेणुगोपाल




